बोरिंग मशीन रात 1 बजे कोतवाली थाने पहुंची, अनुमति को लेकर उलझा मामला
कटनी/आशीष चौधरी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । सोमवार देर रात गणेश चौक क्षेत्र में संचालित बोरिंग कार्य को लेकर प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए। सक्रिय पत्रकारों द्वारा दो बार कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई कि गणेश चौक में बोरिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद मामले की जानकारी कलेक्टर को भी दी गई। सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए रात लगभग 1 बजे बोरिंग मशीन को कोतवाली थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
मामले में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय ने बताया कि जिस स्थान पर बोरिंग का कार्य किया जा रहा था, वहां कार्य की अनुमति होना बताया गया है। हालांकि, जिन व्यक्तियों के नाम पर अनुमति होने की बात सामने आ रही है, उनका कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इससे पूरे मामले में भ्रम और संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
थाना प्रभारी ने यह भी स्पष्ट किया कि गणेश चौक में संचालित बोरिंग मशीन के मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। अनुमति होने और संबंधित पक्षों द्वारा उससे अनभिज्ञता जताने के कारण अब मामले की जांच और सत्यता को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सम्पर्क सूत्र :8989601972

Post a Comment