चौपाटी क्षेत्र में चाकू लेकर दौड़ने वाले मामले मे कोतवाली पुलिस ने 4 लोगो पर अलग- अलग दर्ज की FIR, सबके पास मिले धारदार चाकू
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :शहर की चौपाटी और शासकीय अस्पताल क्षेत्र में एक घटना सामने आई थी जिसमे कुछ युवकों द्वारा चाकू लेकर दौड़ने का मामला सामने आया था जिसमे एक घटना मे कोतवाली पुलिस ने 4 युवकों पर अलग अलग 4 FIR दर्ज की है जिसमे दो युवक नाबालिक है कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार युवकों को धारदार चाकुओं के साथ पकड़ा है। इनमें दो आरोपी बालिग तथा दो विधि उल्लंघनकारी बालक शामिल हैं। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 मई की रात प्वाइंट ड्यूटी के दौरान पुलिस को वायरलेस और मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि चौपाटी क्षेत्र में कुछ युवक हाथों में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं तथा आपस में विवाद कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने चांडक चौक निवासी 25 वर्षीय प्रियांशु रजक को पकड़ा, जिसके कब्जे से लगभग 12 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद गांधीगंज निवासी 25 वर्षीय यश सेन को भी पकड़ा गया, जिसके पास से धारदार चाकू बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
इसी दौरान चौपाटी परिसर और शासकीय अस्पताल के सामने से दो नाबालिगों को भी धारदार चाकुओं के साथ पकड़ा गया। इनमें दोनों के कब्जे से बड़े आकार के चाकू बरामद किए गए। चूंकि दोनों नाबालिग पाए गए, इसलिए पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उनके अभिभावकों को बुलाया तथा बीएनएसएस की धारा 35(3) के तहत नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया।
वही आप को बता दे यह घटना एक दिन व एक ही समय की बताई जा रही है चारो युवकों के पास सेअलग अलग 4 चाकू मिले है पुलिस ने सभी मामलों में जब्ती की संपूर्ण प्रक्रिया ई-साक्ष्य एप के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पूरी की। जब्त किए गए चाकुओं को सीलबंद कर मालखाने में जमा कराया गया है।

Post a Comment