आधारकाप में 54 लीटर अवैध शराब के साथ अनुज निषाद गिरफ्तार, 18 हजार की 6 पेटी देशी मदिरा जब्त गिरजा घाट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे थे 300 पाव शराब, आरोपी पर पहले से 5 मामले दर्ज


 

आधारकाप में 54 लीटर अवैध शराब के साथ अनुज निषाद गिरफ्तार, 18 हजार की 6 पेटी देशी मदिरा जब्त


गिरजा घाट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखे थे 300 पाव शराब, आरोपी पर पहले से 5 मामले दर्ज

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने आधारकाप स्थित गिरजा घाट के पास छापामार कार्रवाई कर 54 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक झाड़ियों में देशी शराब छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर चौकी खिरहनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक भागकर झाड़ियों में छिप गया, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनुज निषाद (20 वर्ष), पिता गोरेलाल निषाद, निवासी केशरवानी आटा चक्की के पास, आधारकाप, थाना कोतवाली, जिला कटनी बताया। तलाशी के दौरान झाड़ियों में रखे 6 कार्टूनों से 180 एमएल की देशी प्लेन मदिरा के कुल 300 पाव (54 लीटर) बरामद किए गए।

शराब रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 591/26 दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली एवं कुठला में अवैध शराब और मारपीट से जुड़े 5 पुराने प्रकरण भी दर्ज पाए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

बरामदगी: 300 पाव देशी प्लेन मदिरा (54 लीटर)
अनुमानित कीमत: 18,000 रुपये।

Post a Comment

Previous Post Next Post