पुलिस की पिटाई के आरोप पर भड़का आक्रोश, जुहला चौराहे पर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । एनकेजे थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय युवक विक्रम यादव की पुलिस द्वारा कथित रूप से बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक किसी कार्य से थाने में पावती लेने गया था, जहां पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद युवक के परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया।
विरोध स्वरूप सोमवार शाम को बड़ी संख्या में ग्रामीण जुहला चौराहे पर एकत्रित हुए और सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।
परिजनों का आरोप है कि युवक को बिना किसी कारण थाने में प्रताड़ित किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, मामले को लेकर पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
मामले की सत्यता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी, फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
वही आप को बता दे लम्बा जाम देखते हुए dsp व कुठला थाना प्रभारी सहित कई थाना का पुलिस बल मोके पर पहुंचे है लेकिन खबर लिखने तक लगभग 2-3 घंटे का यह जाम लगा रहा जो की जारी रहा और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगते रहे
खबरों के लिए सम्पर्क सूत्र:9977535212

Post a Comment