स्कूटी ( MP 21 ZJ 0509) पर ले जा रहे थे 63 लीटर शराब, पुलिस ने पकड़े दो आरोपी




*07 पेटी मे 63 लीटर देशी प्लेन शराब के साथ पकड़े गए दो आरोपी स्कूटी मे ले जा रहे थे अवैध शराब 

 कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष कुमार :थाना प्रभारी एनकेजे उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।


दिनांक 01 जून 2026 को थाना एनकेजे पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक एक स्कूटी में अवैध शराब का परिवहन करते हुए झलवारा से हिरवारा की ओर आ रहे हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां बताए गए हुलिए की स्कूटी पर सवार दो युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।


तलाशी लेने पर  MP 21 ZJ 0509 नंबर की स्कूटी के सामने पैरदान पर 04 तथा पिछली सीट पर 03 खाकी रंग के कार्टून रखे मिले। कार्टून खोलकर जांच करने पर उनमें देशी प्लेन मशाला शराब पाई गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सतीष चौधरी पिता सोहन लाल चौधरी (उम्र 27 वर्ष) एवं विकाश चौधरी पिता मोहन लाल चौधरी (उम्र 27 वर्ष) निवासी झर्रा टिकुरिया, कटनी होना बताया।


आरोपी शराब परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर पुलिस द्वारा कुल 07 कार्टून में भरी 63 लीटर अवैध देशी प्लेन मशाला शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30,000 रुपये है, विधिवत जब्त की गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस जुपिटर स्कूटी भी जब्त की गई।


दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल कटनी भेज दिया गया।


*जप्ती*


* 63 लीटर अवैध देशी प्लेन मशाला शराब (07 कार्टून)

* अनुमानित कीमत : ₹30,000

* एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी


*गिरफ्तार आरोपी*


1. सतीष चौधरी पिता सोहन लाल चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी झर्रा टिकुरिया, कटनी

2. विकाश चौधरी पिता मोहन लाल चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी झर्रा टिकुरिया, कटनी


आशंका जताई जा रही है कि आरोपी किसी शराब दुकान से यह शराब लेकर आए थे और उसे किसी पैकरी या अवैध बिक्री केंद्र पर खपाने के लिए ले जा रहे थे। मामले की जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क तो नहीं है। पुलिस जांच आगे बढ़ने के साथ इस अवैध कारोबार की कई परतें खुलने की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post