ओबीसी महासभा के द्वारा कटनी कलेक्ट्रेट गेट के सामने शांतिपूर्ण अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन


 


ओबीसी महासभा  के द्वारा कटनी कलेक्ट्रेट गेट के सामने  शांतिपूर्ण अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन 




कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :कटनी कलेक्टर कार्यालय के बाहर महासभा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है प्रदर्शन करने वालों की मांग है की यह कि Shreeji infrastructure India Pvt. Ltd. द्वारा किये कार्यों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। Shreeji infrastructure India Pvt. Ltd. द्वारा हाइवे ब्रिज में बेला पेंटिंग का कार्य कराया गया, कार्य पूर्ण कर दिया गया है। किये गये कार्य का लगभग 3679304/- अंकन छत्तीस लाख उन्नासी हजार तीन सौ चार रुपये बकाया है। मजदूरों की मजदूरी भुगतान नहीं होने से मजदूर  मानसिक व आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहे हैं। Shreeji infrastructure India Pvt. Ltd. के मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्यवाही करते हुए, मजदूरी भुगतान कराया जाकर ऐसी तानाशाह कंपनी का ठेका रद्द कर ब्लैकलिस्ट किया जावे।


यह कि अमर शहीद प्रदीप पटेल के नाम पर शासकीय स्कूल देवरा कला का नामकरण "अमर शहीद प्रदीप पटेल" के नाम से कराया जावे।


यह कि उक्त दोनों मामलों को लेकर 04 माह पूर्व में भी कलेक्टर महोदय से निवेदन किया जा चुका है। माननीय कलेक्टर महोदय द्वारा मौखिक आश्वासन दिया गया था कि शीघ्र मजदूरी का भुगतान कराया जावेगा। आज 4 माह बीत जाने पर भी भुगतान नहीं होने से मजदूरों के मरने की नौबत आ गई है।


अतः आपसे सादर अनुरोध है कि शीघ्र कार्यवाही करते हुए मजदूरों की मजदूरी भुगतान कराई जावे। मजदूरी भुगतान नहीं होने पर धरना जारी रहेगा।

महासभा द्वारा दिए गए पत्र के माध्यम से उक्त मांगो को रखा गया है 

Post a Comment

Previous Post Next Post