* 82 स्कूलों के मरम्मत कार्य हेतु 1.66 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति की जारी*
*प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के नोडल अधिकारी द्वारा विभागीय अनुमति प्रदान की गई*
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी - वर्षा ऋतु के दौरान छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेकटर ने जिले की 82 शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में व्यापक मरम्मत कार्यों के लिए 1 करोड़ 66 लाख 94 हजार 100 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
जिला शिक्षा केंद्र द्वारा किए गए सर्वेक्षण एवं परीक्षण के आधार पर जर्जर एवं मरम्मत योग्य शालाओं का आंकलन कर प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे डीएमएफ पोर्टल पर अपलोड किया गया। प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल के नोडल अधिकारी द्वारा विभागीय अनुमति प्रदान की गई। इसके बाद कलेक्टर ने इन स्कूलों में मरम्मत हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी किया है।
स्वीकृत राशि से शासकीय शालाओं में "व्यापक मरम्मत कार्य" कराए जाएंगे। इन कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायतों को दी गई है, जबकि तकनीकी स्वीकृति ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कटनी द्वारा जारी की गई है।
*इन शालाओं को मिली राशि*
जारी स्वीकृति आदेश के अनुसार विकासखंड कटनी के अंतर्गत जी नवीन पौडी पडरिया, एम.एस. भनपुरा नं-2, एम.एस. देवडोगंरा, एम.एस. देवरी हाटई, एम.एस. गुलवारा, एम.एस. कछगवा, एम.एस. लखापतेरी, एम.एस. मडई, एम.एस. पटवारा, एम.एस. पिलौंजी, पी.एस भनपुरा न-2, पी.एस देवरी सानी, प्रायमरी स्कूल गुलवारा, पी. एस जुगियाकाप, पी.एस करहिया, पी.एस मुहारी और पी.एस नयागांव इमलिया शामिल हैं।
इसी प्रकार विकासखंड रीठी के अंतर्गत जी.एम.एस. जमुनिया, जी.एम.एस स्कूल गुडाबंधा, जी.एम.एस मझगवां न. 2, जी.एम.एस बरयारपुर, जी.एम.एस ढुढरी, जी.एम.एस मूरपार, जी.एम.एस नौवापटी, जी.एम.एस आदिवासी टोला गुढहरी, जी.पी.एस बांधा, जी. पी.एस कुम्हवारा, जी.पी.एस सूर्यारी कुम्हरवारा, जी.पी.एस आदिवासी घुडहर, पी.एस गंगा नगर बडगांव, जी.पी.एस हनुमान नगर बरजी, एम.एस. देवरीकला, मिडिल स्कूल बरजी, सैटेलाईट अहिरगवां, पी.एस.उजियारपुर, मिडिल स्कूल चरगवां, एम.एस. अमगवां, पी.एस. घुमची, एम.एस. सूखा, जी.पी.एस. नयाखेडा और पी.एस. मुहास की मरम्मत होगी।
जबकि विकासखंड विजयराघवगढ़ में जी.एम.एस. डीघी, यूईजीएस पीएस मनघटा, जी.एच.एस. सुरमा, यूईजीएस पी.बी.एस बडारी, यूईजीएस पीएस डायर सलैया, जी.पी.एस. जुगिया, जी.पी.एस. रोहनीया, जी.एम.एस. गुडेहा, यूईजीएस बीपीएस लला नगर गुडगडौहा, यूईजीएस वीपीएस मढैयनटाला बंजारी, जी.पी.एस आदिम जाति जमुवानीकला, जी.एम.एस जुमवानीकला, जी.एम.एस. इटौरा, जी.एनएम.एस करेहा, जी.एनएम एस लखनपुरा, जी.एम.एस. हरदुआ-2 और नवीन एम.एस. परसवारा शामिल हैं।
वहीं विकासखंड बहोरीबंद की जिन शालाओं में मरम्मत कार्य होगा उनमें जी.पी.एस. रामनगर, पी.एस. भटवाटोला मसंधा, जी.पी.एस पटीकला, पी.एस. अमाडी, जीपीएस शांतिनगर पटीराजा, जीपीएस कजलीवन, ईपीइस वसेहडी, पीएस नैगवां, पीएस महगवां, पीएस मोहाई, एमएस अमाडी, ईपीइएस सुपेली, पीएस सिजेहरी, पीएस गुना, पीएस सोमाकला, पीएस कुडाखुर्द, पीएस भटिया तेवरी, पीएस हनुमान टोला, पिएस तिगवां, पीएस पथराडी पिपरिया, पीएस कूड़ा घनिया, पीएस हरीजन मोहल्ला कुआं, एमएस नीमखेडा और पीएस मढैयन टोला शामिल हैं।
*3 माह में पूरा करना होगा कार्य*
कलेक्टर एवं जिला खनिज प्रतिष्ठान के अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि सभी कार्य 3 माह की समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। निर्धारित राशि से अधिक व्यय की अनुमति नहीं होगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित क्रियान्वयन एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बिना अनुमति निजी या वन भूमि पर कार्य करना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कार्य स्थल पर सूचना पटल लगाना, फोटो दस्तावेजीकरण करना तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
स्वीकृत राशि के तहत क्रियान्वयन एजेंसी को प्रथम किश्त के रूप में 30 प्रतिशत राशि जारी करने की अनुमति भी प्रदान की गई है। शेष राशि कार्य की प्रगति के आधार पर किश्तों में दी जाएगी।

Post a Comment