आचार्य दक्षता परीक्षा में जिले के 9 विद्यालयों के शिक्षक शामिल, शैक्षणिक गुणवत्ता पर रहा फोकस



आचार्य दक्षता परीक्षा में जिले के 9 विद्यालयों के शिक्षक शामिल, शैक्षणिक गुणवत्ता पर रहा फोकस

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । सरस्वती शिक्षा परिषद मध्य प्रदेश, महाकौशल प्रांत की योजना के तहत शुक्रवार को आचार्य दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। जिला केंद्र पर सुबह 11:10 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक परीक्षा का संचालन सुव्यवस्थित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

जिला सचिव मधुसूदन बगड़िया के मार्गदर्शन एवं जिला केंद्राध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित परीक्षा में जिले के सभी 9 विद्यालयों के आचार्यों ने सहभागिता की। परीक्षा का उद्देश्य आचार्यों की शैक्षणिक दक्षता, विषय ज्ञान, अध्यापन कौशल तथा संगठनात्मक उत्तरदायित्वों का मूल्यांकन कर उनमें और अधिक गुणवत्ता का विकास करना रहा।

परीक्षा के दौरान जबलपुर विभाग के विभाग समन्वयक कमलेश अग्रहरि ने केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं सरस्वती शिक्षा समिति के अध्यक्ष धन्य कुमार गांधी, व्यवस्थापक  भगोरिया  एवं अनिरुद्ध पुरवार ने भी परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। पदाधिकारियों ने सभी आचार्यों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।

परीक्षा केंद्र पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे और परीक्षा संचालन में सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post