कटनी को मिला नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कमल मौर्य संभालेंगे जिम्मेदारी
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । राज्य शासन द्वारा पुलिस विभाग में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत कटनी जिले को नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मिला है। जारी आदेश के अनुसार कमल मौर्य को कटनी जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है। इससे पूर्व वे 5वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (वि.स.बल), मुरैना में उप सेनानी के पद पर कार्यरत थे।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार वर्तमान में कटनी में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया गया है। प्रशासनिक दृष्टि से इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कमल मौर्य के कटनी आगमन के बाद जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नए एएसपी के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं जिले के पुलिस महकमे में इस तबादले को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।


Post a Comment