राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच तेज, ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों से दूसरे दिन भी एसआईटी की पूछता राम मंदिर के चढ़ावे, सुरक्षा व्यवस्था और नकदी प्रबंधन पर उठे सवाल; कई दस्तावेज जांच एजेंसी के कब्जे में



राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच तेज, ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों से दूसरे दिन भी एसआईटी की पूछता

राम मंदिर के चढ़ावे, सुरक्षा व्यवस्था और नकदी प्रबंधन पर उठे सवाल; कई दस्तावेज जांच एजेंसी के कब्जे में


न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :अयोध्या। मिडिया रिपोर्ट व सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार देश की आस्था के केंद्र राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच लगातार गहराती जा रही है। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और पदाधिकारी गोपाल राव से विस्तृत पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।

सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने राम मंदिर में चढ़ावे की गणना, उसकी सुरक्षा व्यवस्था, नकदी के रखरखाव और प्रबंधन प्रणाली को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। पूछताछ के दौरान जांच दल ने कुछ अहम दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है।

जांच को आगे बढ़ाते हुए एसआईटी अब तक करीब 40 कर्मचारियों के बयान दर्ज कर चुकी है। कर्मचारियों से मिली जानकारियों के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया गया है। अधिकारियों का प्रयास यह पता लगाने का है कि चढ़ावे की राशि के संग्रहण और संरक्षण की प्रक्रिया में कहीं कोई अनियमितता या लापरवाही तो नहीं हुई।

इसी क्रम में चंपत राय के चालक टिन्नू से भी पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक उसने नकदी प्रबंधन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जांच टीम को दी है। इन जानकारियों का सत्यापन किया जा रहा है।

मामले में अब तक तीन अलग-अलग थानों में शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं, हालांकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। एसआईटी उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

राम मंदिर से जुड़ा यह मामला सामने आने के बाद देशभर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। जांच एजेंसियों का कहना है कि तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सूत्रों का दावा है कि आने वाले दिनों में जांच से जुड़े कुछ और महत्वपूर्ण खुलासे सामने आ सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post