RTO की सख्ती: वर्षों से टैक्स बकाया ट्रक CG12BF9019 और दो बसें जब्त CG12BF9019, DL1PC4743 और CG10G0816 पर परिवहन विभाग का शिकंजा, बिना परमिट-फिटनेस दौड़ रहे वाहन जब्त


 RTO की सख्ती: वर्षों से टैक्स बकाया ट्रक CG12BF9019 और दो बसें जब्त


CG12BF9019, DL1PC4743 और CG10G0816 पर परिवहन विभाग का शिकंजा, बिना परमिट-फिटनेस दौड़ रहे वाहन जब्त



कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी -  जिले में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में परिवहन विभाग ने अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के संचालित हो रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक ट्रक और दो यात्री बसों को जब्त किया गया।


*विभिन्न मार्गों पर हुई सघन जांच,दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल*


विशेष अभियान के तहत कटनी जिले के प्रमुख मार्गों एवं चेकिंग प्वाइंटों पर दर्जनों यात्री और मालवाहक वाहनों की गहन जांच की गई। परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों के परमिट, फिटनेस प्रमाण-पत्र, टैक्स भुगतान, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल की। जांच के दौरान तीन वाहन गंभीर अनियमितताओं के साथ संचालित होते पाए गए, जिनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की गई।


*वर्षों से टैक्स बकाया,बिना परमिट और फिटनेस दौड़ रहा था ट्रक*


जांच के दौरान ट्रक क्रमांक सीजी 12 बीएफ 9019 को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई। जांच में सामने आया कि वाहन बिना वैध परमिट एवं फिटनेस प्रमाण-पत्र के संचालित किया जा रहा था। इतना ही नहीं, वाहन का कर वर्ष 2025 से जमा नहीं किया गया था। परिवहन नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए ट्रक को तत्काल जब्त कर थाना बरही में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया। विभाग द्वारा वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।


*जांच के समय परमिट नहीं,बाद में कराया ऑनलाइन जारी*


कटनी बायपास मार्ग पर जांच के दौरान यात्री बस क्रमांक डी एल 1पी सी 4743 को रोका गया, जो कटनी से बरही की ओर जा रही थी। मंगलवार की दोपहर 2:35 बजे हुई जांच में बस बिना वैध परमिट के संचालित पाई गई। चालक और परिचालक जांच के समय कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके। बाद में वाहन स्वामी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से दोपहर 2:51 बजे परमिट जारी कराया गया, लेकिन जांच के समय वाहन बिना परमिट संचालित पाया गया था। इसे नियमों का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए बस को जब्त कर थाना कुठला में सुरक्षित रखा गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।


*जबलपुर मार्ग पर भी पकड़ी गई अवैध यात्री बस*


अभियान के दौरान एक अन्य यात्री बस क्रमांक सीजी 10 जी 0816 की जांच की गई, जो कटनी-जबलपुर मार्ग पर संचालित हो रही थी। दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि बस बिना वैध परमिट के यात्रियों का परिवहन कर रही थी। नियमों के विपरीत संचालन पाए जाने पर बस को तत्काल जब्त कर यातायात थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया। वाहन संचालक के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।


*नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध जारी रहेगी कठोर कार्रवाई*


अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री संतोष पॉल ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना परमिट, फिटनेस, कर भुगतान अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध जिले में लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने वाहन स्वामियों और संचालकों से अपील की कि वे अपने सभी दस्तावेज अद्यतन रखें तथा परिवहन नियमों का पूर्ण पालन करें।


*सड़क सुरक्षा मजबूत करने के लिए अभियान रहेगा जारी*


 


परिवहन विभाग का यह विशेष अभियान आगामी दिनों में और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य अवैध रूप से संचालित वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना तथा आम नागरिकों के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध जब्ती, चालानी कार्रवाई और अन्य वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी


Post a Comment

Previous Post Next Post