बिना बीमा, बिना फिटनेस और ओवरलोड रेत से भरे दो वाहन NKJ थाने में खड़े, खनिज विभाग की भूमिका पर उठे सवाल


 

बिना बीमा, बिना फिटनेस और ओवरलोड रेत से भरे दो वाहन NKJ थाने में खड़े, खनिज विभाग की भूमिका पर उठे सवाल



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । शहर में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ शनिवार को की गई कार्रवाई के दौरान एनकेजे पुलिस ने रपटा पेट्रोल पंप के पास से ओवरलोड रेत से भरे दो वाहनों को पकड़कर थाना परिसर में खड़ा कराया। वाहनों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों का बीमा और फिटनेस प्रमाण-पत्र भी वैध नहीं पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक वाहन क्रमांक MP 35 HA 0137 एवं MP 21 G 0885 को ओवरलोड रेत परिवहन, बिना फिटनेस और बिना बीमा संचालित होने की आशंका के आधार पर एनकेजे पुलिस द्वारा रोककर थाने लाया गया। पुलिस अब वाहनों के सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वाहन ओवरलोड होकर रेत का परिवहन कर रहे थे और आवश्यक दस्तावेज भी पूर्ण नहीं थे, तो ऐसे वाहन लंबे समय से बिना रोक-टोक कैसे संचालित होते रहे। मामले को लेकर जिम्मेदार विभागों की निगरानी व्यवस्था पर भी प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post