जिला बदर का अपराधी चला रहा बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के बाजू से अवैध अहाता

 

जिला बदर का अपराधी चला रहा बस स्टैंड स्थित शराब दुकान के बाजू से अवैध अहाता

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर, कलेक्टर द्वारा जिला बदर घोषित एक अपराधी के संरक्षण में कथित रूप से अवैध अहाता संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि यहां खुलेआम लोगों को शराब पिलाई जाती है, जबकि यह नियमों के विरुद्ध है।

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि उक्त अवैध अहाता (चखना दुकान) संचालित करने की अनुमति या लाइसेंस किस आधार पर प्राप्त हुआ है? यदि कोई वैध अनुमति नहीं है, तो फिर यह गतिविधि किसके संरक्षण में संचालित हो रही है? 



गौरतलब है की जिला जनसम्पर्क कटनी (PRO )से जारी हुआ समाचार अनुसार  एवं  न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस द्वारा 19 अप्रेल 2026 को खबर प्रकाशित की गई थी जिसमे उल्लेख है कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी  आशीष तिवारी ने रामनिवास सिंह वार्ड थाना रंगनाथ कटनी निवासी शिशिर सिंह पिता गणेश सिंह उम्र 33 वर्ष के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर आगामी 6 माह की अवधि के लिए जिले की राजस्‍व सीमाओं से बाहर जाने का आदेश पारित किया है। कलेक्टर  ने जिला बदर की यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर किया है।




          शिशिर सिंह एक आदतन अपराधी है। इसके विरुद्ध अब तक प्राणघातक हमला करना, गाली-गलौज करना, मारपीट करना, आमजन को मारपीट कर गंभीर चोट पहुँचाना एवं जातिगत रूप से अपमानित करना जैसे कुल 6 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा शिशिर के विरूद्ध कई बार वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां की गई हैं, फिर भी आदतन अपराधी के आचरण व्‍यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।




          आपराधिक गतिविधियां निरंतर जारी रखने, आम जन के लिए आतंक का पर्याय बनने के कारण क्षेत्र में शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर पड़नें वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी  ने आदतन अपराधी शिशिर सिंह को 24 घंटे के भीतर कटनी जिले की राजस्‍व सीमाओं तथा समीपवर्ती जबलपुर, मैहर, दमोह, पन्‍ना एवं उमरिया जिले की राजस्‍व सीमाओं से 6 माह की अवधि के लिए बाहर जाने का आदेश पारित किया है।




वही इस विषय मे ज़ब  थाना रंगनाथनगर प्रभारी  अरुण पाल से जानकारी ली गई तो उनके द्वारा  कहा  गया हमे इस विषय मे जानकारी नही है 


Post a Comment

Previous Post Next Post