माधवनगर थाना प्रभारी पर मारपीट के गंभीर आरोप, पीड़ित का दावा— उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने की रंजिश में लॉकअप में की गई पिटाई; पुलिस अधीक्षक को सौंपी लिखित शिकायत




माधवनगर थाना प्रभारी पर मारपीट के गंभीर आरोप, पीड़ित का दावा— उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने की रंजिश में लॉकअप में की गई पिटाई; पुलिस अधीक्षक को सौंपी लिखित शिकायत




कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कटनी जिले से पुलिसिया बर्बरता और तानाशाही का एक बेहद सनसनखेज मामला सामने आया है। यहाँ माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे पर एक चाय विक्रेता को गैर-कानूनी ढंग से लॉकअप में बंद रखने, बेरहमी से पीटने और लॉकअप के भीतर ही अत्यंत अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रताड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर एसपी अभिनय विश्वकर्मा लिखित शिकायत दर्ज कराई है। एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने मीडिया को बयान देते हुए जांच की बात कही है।




शिकायतकर्ता सौरभ द्विवेदी, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी कटनी, ने बताया कि उसके विरुद्ध थाना माधवनगर में बीएनएस की धारा 326 जी 3 (5) के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में उसे माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत दी गई थी। पीड़ित का आरोप है कि जमानत मिलने से नाराज टीआई संजय दुबे ने इसे अपनी निजी खुन्नस बना लिया और उसे बर्बाद करने की धमकी दी।



शिकायत के अनुसार, 23 जून 2026 की रात 12:00 बजे टीआई संजय दुबे पुलिस बल के साथ पीड़ित के घर पहुँचे और उसे जबरन उठा लाए। पीड़ित को 23 जून की पूरी रात और 24 जून का पूरा दिन अवैध रूप से लॉकअप में बंद रखा गया। इस दौरान लाठी और लात-घूसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।



पीड़ित सौरभ ने आरोप लगाया कि लॉकअप के अंदर थाना प्रभारी ने उसके साथ मारपीट , गालियां दीं और किसी झूठे केस में फंसाकर एनकाउंटर करने की धमकी दी। छोड़ने से पहले कई कोरे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर भी कराए गए। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होगा। मामले की प्रतिलिपि मानवाधिकार आयोग और डीजीपी को भी भेजी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post