कुठला थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी: हाईवे पर खड़े ₹15 लाख के वाहन पर चोरों का हाथ, पुलिस गश्त पर उठे सवाल


कुठला थाना क्षेत्र में ट्रक चोरी: हाईवे पर खड़े ₹15 लाख के वाहन पर चोरों का हाथ, पुलिस गश्त पर उठे सवाल


कटनी/  कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंडस्ट्रियल और हाईवे बेल्ट में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने पुलिस गश्त को धता बताते हुए कैलवारा कला स्थित एक ढाबे के सामने खड़े ₹15 लाख कीमत के भारी वाहन पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों में सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश है।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कैलवारा कला निवासी पीड़ित रामजी पटेल (पिता बाल मुकुन्द पटेल, 35 वर्ष) का अशोक लीलैंड कंपनी का ट्रक क्रमांक MP 20 HB 4961 पटेल ढाबे के पास खड़ा हुआ था। 12 जून की रात करीब 11:00 बजे तक ट्रक वहीं देखा गया था, लेकिन देर रात अज्ञात चोरों ने वाहन का लॉक तोड़ा और उसे लेकर रफूचक्कर हो गए। अगले दिन सुबह जब वाहन मालिक मौके पर पहुंचा, तो ट्रक गायब देख उसके होश उड़ गए।



वाहन मालिक की शिकायत पर कुठला थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 305(बी) के तहत चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। चोरी गए ट्रक की कीमत लगभग 15,000,000 (पंद्रह लाख रुपये) आंकी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post