कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : स्कूटी विवाद को लेकर नगर निगम के अतिक्रमण कार्यालय में घुसकर मारपीट करने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध सात धाराओं में प्रकरण दर्ज।
कटनी :अतिक्रमण विभाग के द्वारा स्कूटी जप्त मामले मे अतिक्रमण विभाग मे घुस कर कर्मचारी के साथ मारपीट करने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है दर्ज हुए FIR मे बता या गया की मै थाना कोतवाली जिला कटनी मे आरक्षक के पद पर पदस्थ हूँ आज दिनांक 12/06/2026 को आवेदक हिमांशु तिवारी पिता जनार्दन प्रसाद तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तिलगवां थाना रीठी जिला कटनी हाल पता हाल ड्राईवर शासकीय रिकवरी वाहन नगर निगम कटनी का थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया आवेदक के अवलोकन से प्रथम दृष्टया अपराध धारा 333,296बी,115(2),132,324(4),351(2),3(5) बी.एन.एस. का आरोपी जावेद कुरैशी निवासी एकता नगर, शहबाज निवासी मिशन चौक एवं अन्य दो साथी के विरुध्द घटित करना पाया जाने से अपराध घटित करना पाये जाने से अपंराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया जाता है आवेदन निम्नानुसार है सेवामें,श्रीमान थाना प्रभारी महोदय थाना कोतवाली जिला कटनी विषय नगर निगम कटनी अतिक्रमण आफिस में घुसकर मारपीट करना एवं तोडफोड कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में आवेदन । महोदय ,निवेदन है कि मै हिमांशु तिवारी पिता जनार्दन प्रसाद तिवारी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तिलगवां थाना रीठी जिला कटनी का रहने वाला हूँ, एवं नगर निगम कटनी में शासकीय रिकवरी वाहन चलाता हूँ, आज दिनांक 12/06/2026 को मै नगर निगम के आउट सोर्स कर्मचारी धर्मेन्द्र सपेरा के साथ शहर की यातायात व्यवस्थित कर शाम करीब 07.30 बजे साधूराम स्कूल के बाजू से नगर निगम कटनी के अतिक्रमण आफिस आया था आफिस में सहायक अतिक्रमण अधिकारी देवेन्द्र बाजपेई, राकेश रजक तथा मनोज साहू , रंजना गौर , मनीषा चौहान बैठे हुए थे, तभी एकतानगर निवासी जावेद कुरैशी एवं मिशन चौक निवासी शहबाज व उनके साथ दो अन्य लोग जिनका नाम पता मुझे नही मालूम एक साथ होकर हम लोगो को जान से मारने की धमकी देते हुए मा, बहन , की गंदी गंदी गालिया देते आफिस के अंदर घुस आये एवं कहने लगे कि हमारी गाडी क्यो लाक किये हो तथा आफिस के अंदर शासकीय कार्य कर रहे देवेन्द्र बाजपेई एवं राकेश रजक की टेबिल में रखे कागज उठाकर फेक दिये एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगे फिर हम लोगो ने उन्हे गालिया देने से मना किया तो जावेद कुरैशी एवं शहबाज व उसके दो साथी मेरे साथ हाथ मुक्को से मारपीट करने लगे मारपीट से मुझे चेहरे एवं गले में चोट आई है तथा आफिस के अंदर रखी कुर्सी टेविल को तोड फोड कर दिये, फिर वहां बैठे देवेन्द्र बाजपेई, राकेश रजक तथा मनोज साहू , रंजना गौर , मनीषा चौहान ने बीच बचाव किया , तो जावेद कुरैशी, शहबाज एवं दो साथी वहां से भाग गये उक्त मामले मे कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया है

Post a Comment