ए. बी.एस. फैक्ट्री के टीन सेट में बिजली केबिल फीटिंग करते समय नीचे गिरने के कारण इलेक्ट्रिशियन की हुई थी मौत,
ए.बी.एस.रिफैक्टीज प्रायवेट लिमिटेड के प्रबंधक मनीष कुमार तिवारी के विरुद्ध मामला दर्ज
कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :माधव नगर थाना की चौकी निवार के अंतर्गत दर्ज हुई FIR मे बताया गया की मृतक की पत्नी सीमा मौर्य नें अपने कथनो मे लेख कराया कि मेरे पति उदयशंकर मौर्य है जो करीबन 20 वर्षो से मित्तल फैक्ट्री के इलेक्ट्रिशियन का काम करते है और इंजीनियर प्रमोद पटेल के साथ इलेक्ट्रिशयन का काम मिलजुलकर करते है जो मेरे पति मृत्यु के पूर्व मुझे घर पर बताते थे कि मैं मित्तल फैक्ट्री में फैक्ट्री के प्रबंधक मनीष तिवारी के अण्डर मे काम करता हूँ। और जहाँ भी मित्तल जी की फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन का काम रहता है प्रबंधक मनीष तिवारी के व्दारा बताये इलेक्ट्रिशियन का काम के लिये जहां भेजते है मैं फैक्ट्री के काम से जाता हूँ, मेरे साथ इंजीनियर प्रमोद पटेल भी काम पर साथ मे जाया करते थे दिनांक 10/4/26 को मेरे पति ने मुझे बताया की मुझे लाईट का काम करने मित्तल जी की ए.बी.एस.फैक्ट्री ग्राम निवार पहाडी इलेक्ट्रीशियन इंजीनियर प्रमोद पटेल के साथ जाना है जो मेरे पति 11/4/26 को सुबह काम करने चले गये फिर शाम को काम करके वापस घर आ गये थे फिर दिनांक 12/4/26 को मेरे पति फिर से काम पर ए.बी.एस. फैक्ट्री ग्राम निवार पहाडी चले गये जो शाम तक घर वापस नही आये थे शाम करीबन 7.00 बजे मेरा भतीजा अरविन्द मौर्य ने मुझे फोन कर बताया की चाचा उदयशंकर मौर्य ए. बी.एस. फैक्ट्री के टीन सेट में बिजली केबिल फीटिंग करते समय नीचे गिर गये है ए.बी.एस.फैक्ट्री निवार पहाडी के कर्मचारीयों ने चाचा उदयशंकर को इलाज कराने शासकीय जिला अस्पताल कटनी ले गये है आप लोग जल्दी जिला अस्पताल कटनी आ जाओ फिर मेरे परिवार के लोग शासकीय जिला अस्पताल कटनी गये थे और देखे तो मेरे पति उदयशंकर मौर्य की मृत्यु हो चुकी थी उनके शव को मरचुरी रूम कटनी मे रखा दिये थे फिर मैं दूसरे दिन दिनांक 13/4/26 को सुबह शासकीय जिला अस्पताल कटनी गयी थी जो मेरे पति उदयशंकर मौर्य का पी.एम.हुआ था फिर मेरे पति के शव को पी.एम.कराने के पश्चात अपने घर हरदुआ स्टेशन दाह संस्कार कराने ले गये थे मेरे पति ए. बी. एस. फैक्ट्री ग्राम निवार पहाडी मे बिजली केबिल की फीटिंग करते समय सुरक्षा के पर्याप्त संसंधान उपलब्ध ना कराने और प्रबंधक की लापरवाही के कारण टीन सेड से नीचे जमीन में गिरने से आयी चोटों के कारण मृत्यु हुयी है ।और यदि काम करते समय सुरक्षा के पर्याप्त संसांधन उपलब्ध होते तो मेरे पति उदयशंकर काम करते समय टीन सेट से नीचे नही गिरते और ना मेरे पति उदयशंकर मौर्य की मृत्यु होती मर्ग जाँच पर प्रथम दृष्टया अपराध ए.बी.एस.रिफैक्टीज प्रायवेट लिमिटेड के प्रबंधक आरोपी मनीष कुमार तिवारी पिता दयाराम तिवारी निवासी वार्ड क्रं. 39 संजय नगर कटनी के विरुद्ध अपराध धारा 106(1) बी.एन.एस.का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया।
वही आप को बता दे उक्त प्रकरण 4/6/2026 को निवार पुलिस चौकी मे पदस्थ पुलिस कर्मी गौरव सेन के द्वारा दर्ज किया गया है

Post a Comment