*आरोप : सड़क पर 3 फीट का अवैध अतिक्रमण, नगर निगम में कई शिकायतें दर्ज*
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष कुमार :अवैध अतिक्रमण, अवैध निर्माण एवं अवैध कब्जा, भवन क्रमांक 1551, गुरुनानक वार्ड, सब्जी मंडी, कटनी पर कार्यवाही के लिए नगर पालिका निगम पहुंचे बुजुर्ग ने लिखित आवेदन कटनी कलेक्टर के नाम दिया है प्राथी कुलवीर सिंह वल्द तीर्थ सिंह आवेदन मे बताया गया है की
भवन क्रमांक 1551, गुरुनानक वार्ड, सब्जी मंडी, कटनी में गोपीचन्द एवं लक्ष्मणदास नागवानी द्वारा अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा किया जा रहा है। आवेदक द्वारा पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है। उक्त भवन हमारी पैतृक संपत्ति है।
श्रीमती कृष्णा देवी, पति हरभजन सिंह द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नामांतरण कराया गया था। इसकी जानकारी होने पर मेरे द्वारा आपत्ति प्रस्तुत की गई थी। इसके बाद अनुविभागीय न्यायालय द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2025 को श्रीमती कृष्णा देवी, पति हरभजन सिंह का नामांतरण निरस्त कर दिया गया तथा खसरे मे 1351/15से नाम भी काट दिया गया।
यह संपत्ति पैतृक है और अभी तक इसका बंटवारा नहीं हुआ है। इसलिए किसी एक व्यक्ति को इसे विक्रय करने का अधिकार नहीं है। गोपीचन्द एवं लक्ष्मणदास नागवानी द्वारा इस पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इनके पास कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं।
अतः प्रकरण की जांच कर उचित कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण एवं अवैध कब्जा हटवाने की कृपा करे
वही शिकायत कर्ता ने बताया की कई बार नगर पालिका निगम कटनी मे हमारे द्वारा शिकायत दी गई लेकिन निराकरण आज तक नही हुआ है


Post a Comment