चड्डा कॉलेज की प्रोफेसर से दिनदहाड़े 20 ग्राम सोने की चेन लूटी, पुलिस ने दर्ज किया एक अज्ञात आरोपी पर मामला रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र की डन कॉलोनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, 70 हजार की सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार


 चड्डा कॉलेज की प्रोफेसर से दिनदहाड़े 20 ग्राम सोने की चेन लूटी, पुलिस ने दर्ज किया एक अज्ञात आरोपी पर मामला


रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र की डन कॉलोनी में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, 70 हजार की सोने की चेन लेकर फरार हुए बाइक सवार



कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र की डन कॉलोनी का है, जहां चड्डा कॉलेज की एक महिला प्रोफेसर से दिनदहाड़े दो अज्ञात बदमाशों ने सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डन कॉलोनी, बरगवां निवासी महिला प्रोफेसर बुधवार शाम कॉलेज से घर लौट रही थीं। वे रोजाना की तरह ऑटो क्रमांक एमपी-21 जेडसी-2595 से अपने घर जा रही थीं। शाम करीब 5:40 बजे जैसे ही उनका ऑटो डन कॉलोनी की गली नंबर-3 स्थित चौराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से बिना नंबर प्लेट की काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आए और उनके गले से लगभग 20 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट्टा मारकर खींच ली।

बताया गया है कि बाइक चला रहा युवक हेलमेट पहने हुए था, जबकि पीछे बैठा आरोपी गमछे से अपना चेहरा ढके हुए था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मुख्य मार्ग की ओर तेज रफ्तार से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे।

पीड़िता ने घटना की जानकारी तत्काल अपने पड़ोसी दिकपाल सिंह सहित अन्य लोगों को दी। ऑटो चालक मुस्तकीम हुसैन ने भी पूरी घटना देखने की बात कही है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 पीड़िता की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज में दो बदमाश बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं, लेकिन पुलिस ने केवल एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस कर्मी (सउनि )बहादुर सिंह कर रहे हैं। पुलिस द्वारा बीएनएस की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद अब एफआईआर की कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।

सूत्रों की माने तो वारदात के आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ सर कोसो दूर बातये जा रहे है 


गौरतलब है कि डन कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में हाल के दिनों में झपटमारी और चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने क्षेत्रवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अब लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर कब तक इन बेखौफ चेन स्नैचरों पर शिकंजा कसा जाएगा।


इनका कहना - उक्त घटना पर जानकारी हेतु रंग नाथ थाना प्रभारी अरुण पाल से सम्पर्क करना चाहा गया तब उनके द्वारा फोन नही उठाया किया गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post