उमरियापान थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: अज्ञात पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक फरार

 उमरियापान थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: अज्ञात पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक फरार


कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम बनहरी में 21 जून रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, छोटा कछारगांव निवासी 22 वर्षीय शिवचरण चौधरी अपने मित्र सुनील उर्फ कल्लू कोल के साथ मोटरसाइकिल से उमरियापान बाजार जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे ग्राम बनहरी में सल्लू चक्रवर्ती के घर के सामने मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल उमरियापान ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में दोनों युवकों के सिर, हाथ-पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले में उमरियापान थाना पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 एवं 106(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post