*खिरहनी चौकी कोतवाली पुलिस के NCRB (FIR )में जातिसूचक शब्द : भीम आर्मी का फूटा गुस्सा*
*भीम आर्मी की तरफ से ज्ञापन दिया गया, संदीप चौधरी पूर्व जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी बोले- "समाज में भारी आक्रोश"*
*कटनी।* खिरहनी चौकी कोतवाली पुलिस की घोर जातिवादी मानसिकता उजागर हुई है। *समता चक्र* के पास मौजूद NCRB के I.I.F.-I एकीकृत जाँच फार्म-I(fiR )में वर्तमान पते के कॉलम व विवरण में अपमानजनक जातिसूचक शब्द *"(जाति सूचक शब्द )खिरहनी फाटक"* दर्ज किया गया है। शासकीय दस्तावेज में लिखे जाने पर भीम आर्मी एवं बहुजन समाज में भारी आक्रोश है।
*भीम आर्मी की तरफ से ज्ञापन दिया गया*
मामले को लेकर *संदीप कुमार चौधरी पूर्व जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी* के नेतृत्व में भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने सोमवार 02 जून को जनसुनवाई में *भीम आर्मी का ज्ञापन क्रमांक 157* सौंपा। ज्ञापन में खिरहनी चौकी कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अभिलेख में जातिसूचक शब्द लिखे जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई।
*ज्ञापन में 4 बड़ी मांग*
1. *रिकॉर्ड तुरंत सुधारो:* NCRB फॉर्म से "जाति सूचक " शब्द हटाकर "अनुसूचित जाति मोहल्ला" या कानूनी पता दर्ज किया जाए।
2. *दोषी पुलिसकर्मी सस्पेंड हो:* खिरहनी चौकी कोतवाली पुलिस का जिस अधिकारी/कर्मचारी ने यह फॉर्म भरा, उसे 7 दिन में निलंबित किया जाए।
3. *SC/ST एक्ट में FIR:* दोषी के खिलाफ धारा 3(1)(r)(s) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज हो।
4. *सख्त निर्देश जारी हों:* पूरे जिले की पुलिस को आदेशित किया जाए कि भविष्य में किसी भी कागज में जाति सूचक शब्द न लिखी जाए।
*"खिरहनी चौकी की करतूत से समाज में आक्रोश" - संदीप चौधरी*
*संदीप चौधरी पूर्व जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी* ने *समता चक्र* से कहा, _"खिरहनी चौकी कोतवाली पुलिस ने NCRB फॉर्म में 'जाति सूचक शब्द ' लिखकर पूरे बहुजन समाज को गाली दी है। यह बाबा साहेब के संविधान की हत्या है। इसी को लेकर भीम आर्मी की तरफ से ज्ञापन दिया गया है। खिरहनी चौकी कोतवाली पुलिस की इस हरकत से भीम आर्मी एवं समाज में भारी आक्रोश है।
*
वही आप को बता दे यह पूरा मामला कटनी के
थाना कोतवाली से जुडा हुआ है जहाँ पर एक FIR (no -0533)दर्ज करने मे कुछ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है

Post a Comment