मुकेश गुप्ता के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही बाकी आरोपियों की तलाश

 

मुकेश गुप्ता के साथ मारपीट मामले में कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही बाकी आरोपियों की तलाश


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :दिनांक 05.07.26 को प्रार्थी मुकेश कुमार गुप्ता पिता स्व0 श्री विश्वनाथ गुप्ता उम्र 50 वष्र निवासी जायसवाल होटल के पास पन्ना मोड़ कुठला की रिपोर्ट पर आरोपीगण रमेश शुक्ला, यज्ञवल शुक्ला, हर्ष पाण्डेय, अरमान द्विवेदी, मनोज कुशवाहा, कोका शुक्ला, मनु परौहा एवं अन्य 30-35 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई है। प्रकरण में प्रार्थी व उसके भाई तथा वाहन चालक के साथ आरोपीगण एकराय होकर बलवा करते हुये गाली गलौच किये तथा लाठी डण्डा से मारपीट कर कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दिये है। आरोपियों के द्वारा घटित करना पाये जाने पर उनकी तलाश पतारसी करने पर एक आरोपी हर्ष पाण्डेय को दस्तयाब कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी अस्वस्थ्य प्रतीत होने पर उसे तत्काल शासकीय अस्पताल कटनी भेजा गया, जिसे डाॅ0 साहब के द्वारा भर्ती कर लिया गया है। आरोपी की सुरक्षा में पुलिस को लगाया गया है, जिसके डिस्चार्ज होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाती है। प्रकरण की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पतारसी के दौरान आरोपीगण 1-नीलेश विश्वकर्मा पिता श्यामलाल विश्वकर्मा उम्र गली नं0-02 इन्द्रानगर थाना कुठला, 2-चाहत सोनी पिता सुशील सोनी उम्र 18 वर्ष निवासी गली नं0-03 इन्द्रानगर थाना कुठला, 3-मनोज कुशवाहा पिता अजीत कुशवाहा उम्र 25 वर्ष निवासी चक्कीघाट रोड थाना कुठला, 4-विकास गुप्ता पिता आशीष गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी गल्लामण्डी पहरूआ थाना कुठला, 5-सुधाकर गौतम पिता संतोष गौतम उम्र 30 वर्ष निवासी थाना कुठला के पीछे पुरैनी कुठला के दस्तयाब होने पर उन्हें हमराह थाना लाया गया तथा घटना के संबंध में पूछताछ करने जुर्म स्वीकार किये। आरोपियों के द्वारा घटित मेें शामिल होने की पुष्टि होने पर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर विधिवत गिरफ्तार किया तथा गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दी गई। घटना में प्रयुक्त आल्टो कार नं0 एमपी 21 सीसी 4332 आरोपी सुधाकर गौतम के कब्जे से जप्त कर कब्जा पुलिस में ली गई। प्रकरण मे अन्य आरोपियाें की तलाश पतारसी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post