स्कूल बाउंड्री वॉल गिरने पर संबंधित प्रधानाध्यापक एवं सब इंजीनियर को नोटिस जारी
कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी
– कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर आशीष तिवारी ने प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की ढि़लाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम केवलारी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की बाउंड्री वॉल गिरने की घटना पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रधानाध्यापक कमल सिंह ठाकुर और उपयंत्री एस पी सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने बारिश के मौसम को देखते हुए शहरी क्षेत्रों में यत्र-तत्र झूल रहे बिजली के तारों को तत्काल व्यवस्थित करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए है

Post a Comment