10 किलो गांजा लेकर घूम रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, ₹1.50 लाख की खेप जब्त


 10 किलो गांजा लेकर घूम रहा युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, ₹1.50 लाख की खेप जब्त


 कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी चौकी :प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में बिलहरी पुलिस स्टाफ को दिनांक 11/07/2026 को  आरोपी से 10 किलो (दस किलो) ग्राम गांजा जप्त करने में  सफलता प्राप्त की है । 

विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11/07/2026 को बिलहरी पुलिस को कस्बा / क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान मुरावल चौराहा से बडखेरा रोड पर फायरिंग रेंज के पास एक व्यक्ति हाथ में नीले सफेद  रंग की प्लास्टिक की बोरी लिए हुए दिखाई दिया । पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास किया जिसकी गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने पर हमराह स्टॉफ के घेराबन्दी कर पकड़कर राहगीर साक्षियों की उपस्थिति में रोककर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम गोया पवार पिता सबग पवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम पड़रिया कला थाना शाहपुरा जिला डिंडौरी हाल ग्राम दरोडी थाना बरही जिला कटनी का होना बताये । संदेह होने पर थैला की तलाशी ली गई, जिसमें जिसमें हरे रंग का कलीयुक्त पत्तीदार एवं बीजयुक्त तीक्ष्ण गंधवाला पदार्थ मिला, जिसकी पहचान मादक पदार्थ गांजा के रूप में की गई जो तौल पर कुल 10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत करीबन 1,50,000/ (एक लाख पचास हज़ार ) रुपये को विधिवत जप्त किया जाकर मौके पर विधि संगत कार्यवाही की गई है । आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 595/26 धारा 8,20 NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है । 


Post a Comment

Previous Post Next Post