10 लाख से ज्यादा के चोरी के जेवर बरामद, जीआरपी ने पांच आरोपियों को दबोचा


10 लाख से ज्यादा के चोरी के जेवर बरामद, जीआरपी ने पांच आरोपियों को दबोचा



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी : यात्रियों की सुरक्षा और रेल क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कटनी जीआरपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक राज्य स्तरीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 30 हजार 848 रुपये मूल्य के चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किए गए हैं।

रेल पुलिस अधीक्षक जबलपुर सुन्दर सिंह कनेश ने पत्रकार वार्ता में बताया कि विशेष अभियान के दौरान जीआरपी कटनी ने शरद उर्फ गोलू झारिया, अमित सिंह खगार, सौरभ कुल्हाड़ा, राहुल ठाकुर एवं हर्ष खगार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक सोने का हार, तीन सोने के मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, दो सोने की अंगूठियां तथा एक सोने की बाली सहित कुल 10.30 लाख रुपये से अधिक मूल्य का मसरूका बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से दो मुख्य आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है। दोनों आरोपी जीआरपी थाना कटनी के निगरानी बदमाश हैं और पूर्व में भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले के खुलासे में कटनी जीआरपी पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रेल पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश ने टीम के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कार्रवाई में शामिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।



Post a Comment

Previous Post Next Post