मंदिर के पुजारी के खाते से ₹68,764 की साइबर ठगी, माधवनगर थाने में एफआईआर दर्ज
कटनी -माधव नगर थाने मे दर्ज हुईंFIR के अनुसार थाना माधवनगर कटनी में थाना मैहर जिला मैहर से स्थानांतरित एफ0आई0आर0 0/26 धारा- 318(4) बीएनएस की प्रेषित होकर प्राप्त हुई जीरो एफआईआर के आवेदक रमाकांत तिवारी पिता सुशील कुमार तिवारी उम्र- 35 वर्ष निवासी खेरवाकला थाना मैहर जिला मैहर हाल सरस्वती स्कूल के पास संजय नगर थाना माधवनगर जिला कटनी ने थाना उपस्थित आकर लेख कराया कि मैं खेरवाकला मैहर का रहने वाला हूँ तथा संजय नगर माधवनगर में मकान बना हुआ है। आदि शक्ति मंदिर समदड़िया कालोनी माधवनगर में पुजारी हूँ। मेरा खाता एसबीआई बैंक मैहर में है जिसका खाता क्रमांक 34732165094 है तथा मेरा मोबाईल नं. 9575686985 है। दिनांक 16.06.26 के दिन करीबन 15.41 बजे में मंदिर पर था तथा मेरा मोबाईल मेरे बच्चे चला रहे थे फिर कुछ देर बाद मैनें अपना मोबाईल लिया तो देखा कि एक एसएमएस 68,764 रूपये के कटने का मैसेज आया तब मैनें तुरंत चेक किया तो युपीआई से 68,764 रूपये कटा हुआ था फिर मैंने बैंक के कस्टमर केयर पर सूचना दिया फिर एसबीआई बैंक मैहर जाकर आवेदन दिया हूँ तब उन्होने बताये कि मेरे साथ किसी व्यक्ति ने फ्राड करके मेरे खाते से पैसे निकाल लिये है फिर मैहर थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया हूँ जहाँ पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी करके मेरे बैंक खाता से पैसे निकालने के संबंध में एफ0आई0आर0 किये है और घटना समय पर आदि शक्ति मंदिर समदड़िया कालोनी माधवनगर में रहने के कारण थाना माधवनगर जाकर रिपोर्ट लेने बताये है जो थाना माधवनगर आया हूँ जीरो एफआईआर एवं आवेदक के बताये अनुसार अज्ञात आरोपी का कृत्य धारा 318 (4) बीएनएस का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

Post a Comment