वार्डस्ले स्कूल के पीछे देर रात वारदात, पेट और सीने पर किए वार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


 वार्डस्ले स्कूल के पीछे देर रात वारदात, पेट और सीने पर किए वार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात हुई सनसनीखेज वारदात ने लोगों में दहशत फैला दी। वार्डस्ले स्कूल के पीछे रेलवे लाइन के किनारे एक रंजीत सिंह  पिता राम सिंह सिकवार( निवासी शाह नगर )युवक पर पुरानी रंजिश के चलते धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 30 जून की रात करीब 10:30 बजे आरोपी आसू पाल ने पीड़ित युवक को रेलवे लाइन के पास रोक लिया। पहले उसने मां-बहन की अभद्र गालियां देते हुए विवाद शुरू किया। विरोध करने पर आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर युवक के पेट और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक जय सिंह ने मामले की जांच शुरू करते हुए घायल की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 710/26 दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296(बी), 109(1) एवं 351(2) के तहत हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ती हिंसक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत है, ताकि आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post