हाईवे पर दहशत फैलाने वाले नाबालिग लुटेरे गिरफ्तार, दो चाकू और लूट की रकम जब्त


 हाईवे पर दहशत फैलाने वाले नाबालिग लुटेरे गिरफ्तार, दो चाकू और लूट की रकम जब्त




 कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :-कुठला पुलिस को लूट के मामले में तीन नाबालिग बालको द्वारा लूटे गये रुपये एवं घटना में प्रयुक्त दो चाकू, बर्गमैन दो पहिया गाड़ी जप्त की गई है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण – प्रार्थी दुर्गेश चौधरी पिता राजेश चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सुडौरा थाना शाहनगर जिला पन्ना द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 19/07/2026 को रात्रि लगभग 08:00 बजे वह अपनी भाभी वर्षा चौधरी एवं 6 माह की भतीजी को हैदराबाद जाने वाली बस में बैठाने के लिए ऑटो से शिवम ढाबा बायपास जा रहा था। चाका ब्रिज के आगे हाईवे पर एक बिना नंबर की काले रंग की बर्गमैन स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने ऑटो रोक लिया। आरोपियों ने चाकू अड़ाकर फरियादी, उसकी भाभी एवं ऑटो चालक को धमकाया, फरियादी के साथ मारपीट कर उसकी जेब से 6,000 रुपये तथा ऑटो चालक से 300 रुपये लूट लिए। घटना के दौरान फरियादी ने एक आरोपी के हाथ पर "मनु" तथा दूसरे के हाथ पर "ॐ" एवं "यादव जी" गुदा होना देखा । रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कुठला में अपराध क्रमांक 620/26 धारा 309(6) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान कुठला थाना पुलिस द्वारा परम्परागत एवं तकनीकी सहायता लेकर विवेचना करते हुए घटना को अंजाम देने वाले तीन अज्ञात व्यक्तियों के बारे में सुराग जुटाये जिसके फलस्वरूप तीन विधि उल्लंघनकारी बालकों को दिनांक 20/07/2026 को पकड़कर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया तथा घटना में लूटे गये रुपये एवं घटना में प्रयुक्त दो नग चाकुओ, बर्गमैन दो पहिया गाड़ी को जप्त किया गया है एवं तीनो विधि उल्लंघनकारी वाले बालकों को किशोर न्याय वोर्ड के समक्ष पेश किया गया गया जहाँ से बाल संपेक्षण गृह जबलपुर भेज दिया गया है । 


Post a Comment

Previous Post Next Post