विजयराघवगढ़ में मंदिर भी नहीं सुरक्षित, शारदा मंदिर में ₹90 हजार की चोरी
शारदा मंदिर में ताला तोड़कर चोरी, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :- विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 स्थित प्रसिद्ध शारदा मंदिर में अज्ञात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और गर्भगृह में रखे चांदी के दो मुकुट, चांदी के दो छत्र, सोने का एक छोटा लॉकेट तथा दानपेटी में रखी करीब ₹5 हजार की नगदी चोरी कर ले गए। वारदात के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से चोर मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।
घटना की जानकारी मिलने पर मंदिर के पुजारी एवं देखरेखकर्ता मुकेश कुमार त्रिपाठी (34) ने विजयराघवगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305ए एवं 331(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए आभूषण, नगदी और अन्य सामान की कुल कीमत लगभग ₹90 हजार बताई जा रही है। विजयराघव गढ़ पुलिस की रात्रि गस्त कितनी प्रभाव शाली है यह घटना से खाकी की सक्रियता की पोल खुल गई है

Post a Comment