लाखों खर्च, फिर भी गंदगी का साम्राज्य: निगम के दावों की गोलबाजार ने खोली पोल



लाखों खर्च, फिर भी गंदगी का साम्राज्य: निगम के दावों की गोलबाजार ने खोली पोल

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । नगर पालिका निगम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आती है। शहर के कई वार्डों में गंदगी के ढेर आम लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। रविवार को गोलबाजार परिसर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां बड़ी मात्रा में कचरा फैला हुआ था और सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल दिखाई दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम समय-समय पर स्वच्छता के नाम पर चालानी कार्रवाई कर अपनी जिम्मेदारी निभाने का दावा करता है, जबकि शहर में नियमित सफाई नहीं होने से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। नागरिकों का आरोप है कि स्वच्छता कार्य के लिए एमएसडब्ल्यू (MSW) कंपनी को लाखों रुपये का भुगतान किया जा रहा है, लेकिन उसके अनुरूप सफाई व्यवस्था धरातल पर दिखाई नहीं देती।

रहवासियों का यह भी आरोप है कि नगर निगम के उच्च अधिकारी वातानुकूलित कार्यालयों में बैठकर केवल कागजी निर्देश जारी करते हैं, जबकि शहर की वास्तविक स्थिति से वे अनजान बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि नियमित निगरानी और जवाबदेही तय की जाए तो शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार संभव है।

शहरवासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि सफाई व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं एजेंसी की जवाबदेही तय की जाए, ताकि स्वच्छ शहर के दावों को वास्तव में धरातल पर उतारा जा सके।





खबरों के लिए सम्पर्क करे :-8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post