राहगीरी डे बंद, अब खर्च होने वाली राशि पर उठने लगे सवाल


 

राहगीरी डे बंद, अब खर्च होने वाली राशि पर उठने लगे सवाल

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष कुमार । नगर पालिका निगम कटनी द्वारा पिछले कुछ समय से आयोजित किया जा रहा "राहगीरी डे" पिछले दो सप्ताह से बंद है। इसके बंद होते ही अब शहर में इस आयोजन पर होने वाले खर्च और इसकी उपयोगिता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

शहर के कई लोगों का कहना है कि राहगीरी डे में आम नागरिकों की भागीदारी अपेक्षाकृत कम रहती थी, जबकि नगर पालिका निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या अधिक दिखाई देती थी। लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि इस आयोजन पर प्रति सप्ताह कितना खर्च किया जाता था (टेंट व अन्य चीजों मे )और उसके लिए राशि किस मद से खर्च की जाती थी।

चर्चा यह भी है कि यदि इस आयोजन में नगर पालिका निगम के बजट का उपयोग किया जाता था, तो क्या यह राशि नगर निगम को मिलने वाले जनसामान्य के कर (टैक्स) से खर्च होती थी। नागरिकों का मानना है कि यदि ऐसा था, तो खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक होना चाहिए, ताकि लोगों को यह जानकारी मिल सके कि उनके टैक्स का उपयोग किस प्रकार किया जा रहा था।

हालांकि, नगर पालिका निगम की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राहगीरी डे के बंद होने के साथ ही फिलहाल यह आयोजन तो थम गया है, लेकिन इस पर हुए खर्च और उसके उद्देश्य को लेकर उठ रहे सवाल अभी भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post