जमीनी विवाद से परेशान किसान की आत्महत्या, सुसाइड नोट के आधार पर छह रिश्तेदार गिरफ्तार नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान, सुसाइड नोट के बाद छह पर कार्रवाई


 जमीनी विवाद से परेशान किसान की आत्महत्या, सुसाइड नोट के आधार पर छह रिश्तेदार गिरफ्तार

नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला किसान, सुसाइड नोट के बाद छह पर कार्रवाई


कटनी /आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :दिनांक 08.07.26 को रात करीबन 08.30 बजे डायल 112 में सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति ग्राम बारगांव में फांसी लगा लिया है कि सूचना तस्दीक पर पाया गया कि मृतक सोहबत लाल पिता मगनलाल चक्रवर्ती उम्र 50 वर्ष निवासी बारगांव का अपने खेत की मेढ में लगे नीम के पेढ से फांसी लगा लिया है । मृतक के शव की तलाश करने पर 02 नग सुसाईड नोट भी मिले । थाना उमरियापान में मर्ग क्रं. 17/26 धारा 194 बी एन एस एस का पंजीबध्द कर मृतक की मर्ग पंचनामा कार्यवाही व पी.एम. कराया गया । जांच दौरान मृतक के परिवारजनों के द्वारा दिये गये कथन व सुसाईड नोट से पाया गया कि मृतक सोहबत लाल और उनके चाचा के बीच जमीनी विवाद चल रहा था । जो मृतक अपने चाचा जगदीश चक्रवर्ती  ,जगन्नाथ चक्रवर्ती  ,बैजनाथ चक्रवर्ती,रामनाथ चक्रवर्ती एवं चाची गीता बाई चक्रवर्ती और सरला बाई चक्रवर्ती के द्वारा जमीन में कब्जा करने की बात से मानसिक रूप से प्रताडित था। जिनकी प्रताडना से तंग आकर दिनांक 10.07.26 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है । कि जांच दौरान आरोपीगण जगदीश चक्रवर्ती  ,जगन्नाथ चक्रवर्ती  ,बैजनाथ चक्रवर्ती,रामनाथ चक्रवर्ती ,गीता बाई चक्रवर्ती और सरला बाई चक्रवर्ती के विरूध्द अपराध क्रं.206/26 धारा 108,3(5) बी एन एस का पंजीबध्द कर आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिनका जेल वारंट बनने पर जिला जेल कटनी भेजा गया । 


Post a Comment

Previous Post Next Post