कटनी में चोरों के हौसले बुलंद, दुबे कॉलोनी मोड़ से बाइक चोरी; आवेदन के बाद भी रिपोर्ट दर्ज होने का इंतजार सक्रियता के दावों के बीच कटनी नगर में चोरी की ताबड़तोड़ वारदातें


 


कटनी में चोरों के हौसले बुलंद, दुबे कॉलोनी मोड़ से बाइक चोरी; आवेदन के बाद भी रिपोर्ट दर्ज होने का इंतजार



सक्रियता के दावों के बीच कटनी नगर में चोरी की ताबड़तोड़ वारदातें

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी । शहर में दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी मोड़ का है, जहां रविवार रात करीब 10 बजे खड़ी की गई एक मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया की , वह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक MP-21-MB-9258 को दुबे कॉलोनी मोड़ के पास(पान टपरी के सामने )खड़ी कर कुछ देर के लिए पास में अपने काम से गया था। जब वह वापस लौटा तो मौके से मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।

घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने पहुंचकर लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का कहना है कि आवेदन देने के बावजूद समाचार लिखे जाने तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। चोरी गई मोटरसाइकिल संजय शर्मा के नाम पर दर्ज बताई जा रही है।

शहर में लगातार सामने आ रही वाहन चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। अब सभी की नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि चोरी गई बाइक का पता कब तक लगाया जाता है और आरोपियों तक पुलिस कब पहुंचती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post