*जिले का अनोखा थाना: 100 कदम की दूरी पर मोबाइल द्वारा संचालित हो रहा सट्टे का कारोबार*


 *जिले का अनोखा थाना: 100 कदम की दूरी पर मोबाइल द्वारा संचालित हो रहा सट्टे का कारोबार*




थाने से महज 100 कदम दूर सट्टे का खेल, मोबाइल से चल रहा अवैध कारोबार

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । जिले का एक थाना इन दिनों इसलिए चर्चा में है क्योंकि उसके मुख्य द्वार से महज करीब 100 कदम की दूरी पर कथित रूप से मोबाइल के माध्यम से सट्टे का अवैध कारोबार संचालित होने की बातें सामने आ रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी NKJ थाने वाले मार्ग मे ही एक नामी होटल और एसबीआई एटीएम के आसपास लंबे समय से सट्टे का खेल बेखौफ तरीके से चल रहा है, लेकिन अब तक इस पर प्रभावी कार्रवाई दिखाई नहीं दी है।

बताया जाता है कि सट्टा संचालक मोबाइल के जरिए नंबर लेकर कारोबार चला रहे हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचकर अपनी किस्मत आजमाने के लालच में मेहनत की कमाई दांव पर लगा रहे हैं। इससे खासकर मजदूर और निम्न आय वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस स्थान पर यह गतिविधियां होने का दावा किया जा रहा है, वह थाना क्षेत्र से बेहद नजदीक है। ऐसे में स्थानीय नागरिकों के बीच यह चर्चा है कि आखिर पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है या फिर शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो यह और अधिक फैल सकता है। अब निगाहें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला पुलिस अधीक्षक पर टिकी हैं कि वे इस मामले की जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करते हैं या नहीं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सट्टा कारोबार पर सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post