माधवनगर थाना क्षेत्र में सूने मकान पर चोरों का धावा, नकदी-जेवर सहित 5 लाख की चोरी


माधवनगर थाना क्षेत्र में सूने मकान पर चोरों का धावा, नकदी-जेवर सहित 5 लाख की चोरी

कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर अंतर्गत एमईएस कालोनी में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहाँ एक कास्मेटिक कारोबारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 4-5 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद से क्षेत्र के व्यापारियों और नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता देखी जा रही है।



यह वारदात 6 और 7 जुलाई की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। मकान मालिक और कास्मेटिक कारोबारी अनिल कलवानी अपने परिवार (पत्नी और बच्चों) के साथ घर पर ताला लगाकर ससुराल गए हुए थे। मकान को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने दाखिल होकर भीतर रखी आलमारी का ताला तोड़ दिया।

कारोबारी के अनुसार, चोर आलमारी में रखे:

* ₹1,95,000 नगद

* सोने की चेन और लॉकेट

* सोने-चांदी के कान के बाले व अन्य कीमती जेवरात लेकर चंपत हो गए।

जब पीड़ित परिवार ससुराल से वापस लौटा, तब घर के बिखरे हुए सामान और टूटे ताले को देखकर चोरी की इस बड़ी वारदात का खुलासा हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post