*CSP और ड्राइवर पर ट्रक मालिक से ₹25 हजार वसूलने का आरोप, SP ने ड्राइवर को किया सस्पेंड?*




*CSP और ड्राइवर पर ट्रक मालिक से ₹25 हजार वसूलने का आरोप, SP ने ड्राइवर को किया सस्पेंड   ?*

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस -जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कटनी में एक सीएसपी (CSP) और उनके ड्राइवर पर ट्रांसपोर्टर से डरा-धमकाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कटनी पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनय विश्वकर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीएसपी के चालक को निलंबित कर दिया है? और मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) को सौंप दी है।


*चाबी और मोबाइल छीना, 30 हजार की मांगी रिश्वत*

साई अपार्टमेंट, गल्ला मंडी रोड निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी महेंद्र कुमार जैन द्वारा एसपी को दी गई लिखित शिकायत के अनुसार, 21 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे लमतरा धर्मकांटा के पास उनके हाईवा ट्रक को रोका गया। आरोप है कि सीएसपी  और उनके ड्राइवर  ने ट्रक चालक असलम से गाली-गलौज करते हुए मोबाइल और ट्रक की चाबी छीन ली और मालिक को मौके पर बुलाने का दबाव बनाया।


*₹25 हजार नगद लिए, 5 हजार और मांगे*

शिकायतकर्ता महेंद्र जैन के मुताबिक, जब वे मौके पर पहुंचे तो उनका भी मोबाइल छीन लिया गया। फर्जी मामलों में फंसाने की धमकी देकर ₹30,000 की मांग की गई। रसीद मांगने और विरोध करने पर जब उन्हें डराया गया, तो आखिरकार ₹25,000 नगद लेकर ट्रक छोड़ा गया और बाकी के ₹5,000 अगले दिन देने की बात कही गई। व्यवसायी का कहना है कि अगले दिन भी उनके पास सीएसपी के ड्राइवर के फोन आते रहे।


*साक्ष्यों की जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग*

व्यवसायी महेंद्र जैन ने अपने शिकायत पत्र की प्रतियां डीजीपी (DGP) और आईजी (IG) जबलपुर रेंज को भी भेजी हैं। उन्होंने घटना के समय की लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।


*खड़े हो रहे गंभीर सवाल: क्या सिर्फ ड्राइवर ही जिम्मेदार?*

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस महकमे की मंशा और कार्यप्रणाली पर कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं:

* *सीएसपी की भूमिका पर खामोशी क्यों?* जिस वक्त रात के अंधेरे में मौके पर वसूली का यह खेल चल रहा था, सीएसपी  खुद वहां मौजूद थीं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सीएसपी को इस पूरे घटनाक्रम की भनक नहीं थी, या वे सब जानकर भी चुप्पी साधे रहीं?

* *क्या होती कार्रवाई अगर शिकायत न होती?* यदि पीड़ित व्यवसायी हिम्मत जुटाकर लिखित शिकायत दर्ज न कराता और मामला आला अधिकारियों तक न पहुंचता, तो क्या यह वसूली यूं ही जारी रहती?

* *जांच के दायरे में अफसर क्यों नहीं?* केवल ड्राइवर को सस्पेंड कर देना क्या काफी है? जब अधिकारी खुद मौके पर मौजूद थीं, तो सीएसपी की भूमिका की भी निष्पक्ष और गहन जांच क्यों नहीं होनी चाहिए?


*एसपी का बयान: ड्राइवर निलंबित, 7 दिन में आएगी जांच रिपोर्ट*

सूत्रों के अनुसार मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने मीडिया को बयान देते हुए बताया कि सीएसपी और उनके ड्राइवर के खिलाफ शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत की गंभीरता और प्राथमिक साक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए सीएसपी के चालक केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है?

एसपी ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को सौंपी गई है। 7 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



इनका कहना :शिकायत प्राप्त हुईं है जांच की जा रही है -कटनी पुलिस कप्तान.मप्र 

Post a Comment

Previous Post Next Post