लघु वेतन कर्मचारी संघ का विस्तार, महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ आंदोलन की रणनीति तैयार


लघु वेतन कर्मचारी संघ का विस्तार, महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ आंदोलन की रणनीति तैयार

कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष कुमार :मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके एवं मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 26 जुलाई को संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर चर्चा हुई जिसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल के पत्रानुसार सी पी सी टी परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा तभी पदोन्नति का लाभ मिलेगा जबकि पूर्व के आदेश में पदोन्नति के सम्बन्ध में नियम निर्देश जारी नहीं किए गए हैं जिसके चलते चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पदोन्नति आदेश जारी नहीं हो पा रहे हैं वहीं स्कूल शिक्षा विभाग में ई अटेंडेंस की अनिवार्यता को समाप्त करने हेतु संघ ने मध्य प्रदेश शासन को ज्ञापन दिया जा चुका है आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावासों में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलता जो कि श्रम विभाग के नियम अनुसार मध्य प्रदेश शासन के अवकाश नियम की अवहेलना है अतः संघ इन सभी समस्याओं के उचित समाधान हेतु प्रांतीय निर्देशानुसार उग्र आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी उक्त बैठक में संघ का विस्तार करते हुए दो महिला कर्मचारी जमुना महतो को  महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष एवं अर्चना सेन को आदिम जाति कल्याण विभाग की विभागीय समिति के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया बैठक में संघ के पदाधिकारी अजय गौतम उप प्रांताध्यक्ष मनोज श्रीवास राकेश जसूजा कार्यकारी अध्यक्ष हमीद खान बाबूलाल अहिरवार नीलेश पौराणिक अजीमुद्दीन शाह हरीश बेन धर्मेंद्र राज बालकदास राकेश पांडेय प्रदीप रजक अमर बर्मन उपस्थित रहे और समस्त पदाधिकारी सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और महिला कर्मचारी की नियुक्ति से सभी ने प्रसन्नता व्यक्त कर फूल माला पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post