₹50 हजार की 10 पेटी अवैध शराब के साथ ₹4 लाख की इको कार पकड़ी, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

₹50 हजार की 10 पेटी अवैध शराब के साथ ₹4 लाख की इको कार पकड़ी, स्लीमनाबाद पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा




कटनी/आशीष चौधरी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :  थाना स्लीमनबाद पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।


दिनांक 09/07/2026 को शारदा मार्बल थाना स्लीमनाबाद के सामने चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की ईको कार (क्रमांक MP 20 ZA 1151) को रोककर तलाशी ली गई वाहन की तलाशी में 08 पेटी देसी मसाला शराब और 02 पेटी देसी शराब (कुल 10 पेटी) कीमती 50,000/- रुपए एवं एक सफेद रंग की मारुति इको कार कीमती 4,00,000/- रुपये बरामद की गई है। पुलिस ने अवैध शराब और वाहन को जप्त कर लिया है मौके पर कार चालक सहित कुल 05 आरोपी 1.उमेश दीक्षित पिता स्व रामवरण दीक्षित उम्र 47 वर्ष नि ग्राम हरदी थाना उमरियापान 2.जय कुमार पटेल पिता शिवकुमार पटेल उम्र 35 वर्ष नि ग्राम पड़रिया खुर्द थाना उमरियापान 3.नीरज पटेल पिता रामदास पटेल उम्र 27 वर्ष नि ग्राम सिमरिया थाना ढीमरखेड़ा 4.सनित पटेल पिता प्रेम लाल पटेल उम्र 22 वर्ष नि ग्राम पड़रिया खुर्द थाना उमरियापान 5.आनंद उर्फ सोनू पटेल पिता चैनू लाल पटेल उम्र 29 वर्ष नि ग्राम पड़रिया खुर्द थाना उमरियापान को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध थाना स्लीमनबाद में अपराध क्रमांक 453/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी गणों को माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post