*स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कोतवाली पुलिस का विशेष चैकिंग अभियान* *रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल, लॉज एवं ढाबों में सघन चैकिंग* *संदिग्धों की चैकिंग में बड़ी सफलता — 02 आरोपियों से 06 धारदार चाकू बरामद*




*स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर कोतवाली पुलिस का विशेष चैकिंग अभियान*

*रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल, लॉज एवं ढाबों में सघन चैकिंग*

*संदिग्धों की चैकिंग में बड़ी सफलता — 02 आरोपियों से 06 धारदार चाकू बरामद*


कटनी /न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस :पुलिस अधीक्षक  द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोकने हेतु होटल, लॉज, ढाबे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष चैकिंग अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की प्रभावी चैकिंग एवं पूछताछ के निर्देश दिए गए थे।


निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी कोतवाली  द्वारा पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल, लॉज एवं ढाबों में सघन चैकिंग की गई। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के शैडो एरिया एवं सुनसान स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ एवं तलाशी की गई।


पुलिस को देखकर भागने का प्रयास, घेराबंदी कर पकड़े गए संदिग्ध-

विशेष चैकिंग के दौरान थाना मोबाइल वाहन द्वारा खिरहनी फाटक क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान खिरहनी फाटक रेलवे पुलिया के पास दो संदिग्ध युवक पुलिया की दीवार के पास बैठे दिखाई दिए। पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।


पुलिस द्वारा दोनों से सुनसान स्थान पर बैठने एवं पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछा गया, जिस पर दोनों घबराने लगे। उनका आचरण संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एक युवक के कब्जे से 04 धारदार चाकू तथा दूसरे विधिउल्लंघनकारी बालक के कब्जे से 02 चाकू, कुल 06 अवैध धारदार चाकू बरामद किए गए। मामले में दोनों के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना कोतवाली कटनी में अपराध क्रमांक 903/2026 एवं 904/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


*बरामदगी का विवरण-* 

 आरोपी सत्यम विश्वकर्मा पिता अशोक विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष नि. चंडिका नगर थाना कोतवाली कटनी के कब्जे से कुल 04 चाकू बरामद

02 बटनदार चाकू

01 धारदार चाकू

01 आरीनुमा चाकू

 विधिउल्लंघनकारी बालक उम्र 16 वर्ष नि. चंडिका नगर थाना कोतवाली जिला कटनी के कब्जे से कुल 02 चाकू बरामद

01 बटनदार चाकू

01 धारदार चाकू


*कुल बरामदगी – 06 धारदार चाकू*


थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल, लॉज, ढाबों एवं शैडो एरिया में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चैकिंग की गई। इसी दौरान खिरहनी फाटक क्षेत्र में दो संदिग्धों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 06 धारदार चाकू बरामद किए गए। दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।



Post a Comment

Previous Post Next Post