फैक्ट्री से तार-एसी, टीवी और बैटरी उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद


 फैक्ट्री से तार-एसी, टीवी और बैटरी उड़ाने वाला चोर गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

             

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी :माधवनगर पुलिस ने अमकुही इन्डस्ट्रीयल एरिया व माधवनगर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में तहकीकात करते हुए आरोपी चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी चोर कटनी जिले में माधवनगर, कोतवाली में चोरी की घटना करना स्वीकार किया है पकड़े गए चोर के पास से चोरी का समान कीमती  लगभग 03 लाख की बरामद की गई है।  

   

 घटना का विवरण-  थाना माधवनगर क्षेत्रान्तर्गत अमकुही इंडस्ट्रीयल एरिया में फेक्ट्री के अंदर 03 चोरी की घटना जिसमें तार, एसी, टीवी, एलईडी, इनवर्टर बैटरी , चार सैलेण्डर, मशिन का पैनल, पार्टस,वायर तथा टूल्स चोरी हुआ था तथा कृष्णाधाम कालोनी से दो मोटर सायकल चोरी हुई थी जिस पर माधवनगर पुलिस ने धारा- 331(4), 305(ए)  बी.एन.एस. के अधीन 03 मामले अपराध क्रं. 80/26, 441/26, 481/26 पंजीबद्ध किया था तथा मोटर सायकल चोरी के संबंध में धारा- 303(2) बीएनएस के तहत अप0 क्रं0 660/26,661/26 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 

                             माधवनगर क्षेत्र में घटित लगातार चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोर की तलाश के लिए पुलिस टीम बनाकर मुखबिर तंत्र को लगाया गया वरिष्ट अधिकारीगण के मार्गदर्शन में पुलिस टीम व्दारा घटना स्थल के आसपास फुटेज चेक किये गये व भौतिक साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्रों के माध्यम से संदेही आऱोपी की सघनता से तलाश करते संदेही सोनू साहू उर्फ काला पिता कल्लू साहू उम्र- 24 वर्ष निवासी बिलहरी थाना कुठला हाल संतनगर थाना कोतवाली जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया है जिसके व्दारा अपने साथी रामचंद्र ठाकुर निवासी कैलवारा के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है। जिससे चोरी का मशरूका कीमती लगभग 03 लाख रूपये का बरामद किया गया है। दूसरा साथी रामचंद्र ठाकुर निवासी कैलवारा का फरार है जिसकी पुलिस निरंतर तलाश कर रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post