बहन को लेने गया था सीताराम, लौटते समय बोलेरो ने ऑटो को मारी टक्कर; मौत
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :बरही थाना अंतर्गत दर्ज हुईं FIR के अनुसार मृतक सीताराम केवट पिता रज्जू केवट उम्र 32 साल निवासी ग्राम मनघटा जाच दौरान मृतक के भाई व परिजन के अपने कथन मे बताए कि दिनांक 22.08.26 को सकरीगढ से आटो मे बैठ कर मनघटा जाने के लिए निकले थे जो बोलोरो क्रमांक MP54ZB7487 का चालक तेजगति लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर ग्राम बुजबुजा पावर हाउस मेन रोड के पास एक्सीडेट कर दिया था एक्सीडेट से आई चोटो के कारण सीताराम केवट की मृत्यु हुई है व सुग्रीम केवट(परिवार जन ), सुखेन्द्र केवट (परिवार जन )के चोटे आई है ।मर्ग जांच पर मृतक की मृत्यु वाहन बोलोरो क्रमांक MP54ZB7487 से एक्सीडेट करने से आई चोटो से सीताराम केवट की मृत्यु हुई है जो पृथम दृष्टया अपराध धारा 281,125(1),106(1) बीएनएस का पाये जाने से प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया परिवार जन ने बताया की सीताराम केवट अपनी आटो क्र.MP 54 R1569 से अपने घर ग्राम मनघटा से दिनांक 22/08/2026 को अपनी बहन को लेने ग्राम सकरीगढ आया था जो सकरीगढ से रात 8.00 बजे मैं अपने साले सीताराम केवट एवं सुखेंद्र केवट के साथ उसी आटो में बैठकर सकरीगढ से मनघटा वापस आ रहे थे आटो को मेरा साला सीताराम केवट चला रहा था कि जैसे ही रात 10.00 बजे करीबन पावर हाउस बुजबुजा मेन रोड के पास पहुंचे तो कटनी तरफ से एक बोलेरो क्र MP 54 ZB 7487 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक बोलेरो को चलाकर आया और आटो में पीछे से टक्कर मार दिया टक्कर लगने से सीताराम आटो से बाहर गिर गया एवं आटो रोड से नीचे उतर गया सीताराम के सिर में पीछे तरफ , कंधे में, कमर में चोंट आई । एवं सिर से खून निकलने लगा । मेरे दाहिने हाथ की कोहनी में, दाहिने पैर के घुटने के नीचे चोंट आई एवं सुखेद्र केवट के सीने में चोंट लगकर दर्द हो रहा है । मेरे साले सीताराम केवट को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बरही लेकर आये जहां पर डाक्टर साहब द्वारा जांच करने पर सीताराम की मृत्यु हो जाना बताये हैं । रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही की जाये,वही पुलिस के द्वारा बुलेरो चालक अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है
खबर के लिए सम्पर्क करे :8989601972

Post a Comment