पूर्व विवाद की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, चाकूबाजी में युवक घायल एनकेजे में चाकूबाजी से सनसनी: पूर्व विवाद की शिकायत के बाद भी युवक पर हमला, पुलिस पर सवाल

 पूर्व विवाद की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप, चाकूबाजी में युवक घायल


एनकेजे में चाकूबाजी से सनसनी: पूर्व विवाद की शिकायत के बाद भी युवक पर हमला, पुलिस पर सवाल



कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष कुमार चौधरी :कटनी के एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत एसकेपी कॉलोनी में सोमवार को चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि कुछ (4/5))अज्ञात युवकों ने अमन भदौरिया पिता   राममोहन सिंह (19) के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके शरीर पर चोटें आईं।


घटना के बाद परिजन घायल युवक को लेकर एनकेजे थाना पहुंचे, जहां से पुलिस द्वारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।


दो-तीन दिन पहले थाने पहुंचे थे परिजन


घायल युवक के परिजनों का आरोप है कि अमन का कुछ लोगों से पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दो-तीन दिन पहले अमन के साथ परिजन एनकेजे थाने शिकायत लेकर पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार थाने में लिखित आवेदन भी दिया गया था, लेकिन संबंधित लोगों के विरुद्ध समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।


परिजनों का कहना है कि यदि पूर्व शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई की जाती तो संभवत: सोमवार को हुई चाकूबाजी की घटना को टाला जा सकता था। हालांकि, पूर्व शिकायत और पुलिस कार्रवाई को लेकर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चाकूबाजी करने वाले आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद एसकेपी कॉलोनी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी अनुसार  सभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर बताये जा रहे है 



इनका कहना :मै अभी किसी केस से बाहर हु -NKJ थाना प्रभारी रूपेंद्र  राजपूत .




खबरों के लिए सम्पर्क करे :9977535212


Post a Comment

Previous Post Next Post