कलम के सिपाहियों का सम्मान, पत्रकारों को शॉल, सम्मान पत्र व स्मृति सामग्री भेंट

 

कलम के सिपाहियों का सम्मान, पत्रकारों को शॉल, सम्मान पत्र व स्मृति सामग्री भेंट

कटनी। राष्ट्रीय मानवाधिकारी संगठन (ए) द्वारा जिले के पत्रकारों के सम्मान में 17 अगस्त को सामुदायिक भवन बी.डी. अग्रवाल भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ एवं अधिमान्य पत्रकारों को सम्मान पत्र, शॉल, पेन एवं डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महेश पटेल, डॉ. सेवाराम साहू, अधिमान्य पत्रकार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह मंजू, वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंघानिया, जिला उपाध्यक्ष प्रकाशचंद जैन सहित अन्य अतिथियों ने किया।

समारोह का संचालन वरिष्ठ शायर एवं कवि मारूफ अहमद हनफी ने किया। उन्होंने पत्रकारों से अपनी कलम की ताकत को एकजुटता के साथ समाजहित में इस्तेमाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले के विकास और जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाने के लिए पत्रकारों की कलम में पैनी धार होना आवश्यक है। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में पत्रकारिता की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण है।

इसके बाद मंचासीन अतिथियों एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा क्रमवार पत्रकारों का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में संगठन के एसएन शर्मा, केडी चौहान, केसी महोबिया, संतोष चतुर्वेदी, यूएस सिंह, मंगल सिंह एवं वीरभान सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंघानिया, आशीष सोनी, अनंत गुप्ता, सुरेंद्र राजपूत, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक, वरिष्ठ पत्रकार अजय शर्मा, अमर ताम्रकार, अनिल तिवारी-कक्का, कमलेश तिवारी, संजय गुप्ता, प्रवीण पराशर, ज्योति तिवारी, वेद प्रकाश दुबे, सुनील यादव, आशीष चौधरी, असलम खान, इनियात खान, शकील खान, संदीप शर्मा, रवि गुप्ता, सरबर खान, सुजीत सिंह, सचिन तिवारी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में केसी महोबिया एवं मंगल सिंह ने सभी अतिथियों और पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post