24 घंटे का अल्टीमेटम, सड़क नहीं सुधरी तो लखेरा में कांग्रेस का धरना


 

24 घंटे का अल्टीमेटम, सड़क नहीं सुधरी तो लखेरा में कांग्रेस का धरना

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । कटनी के लखेरा क्षेत्र की बदहाल सड़क को लेकर कांग्रेस ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेताओं ने सड़क की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम को 24 घंटे का स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा में सड़क पर कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक सड़क पर ही बैठकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से समस्या बनी होने के बावजूद समाधान नहीं होने से नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है। नेताओं ने दो टूक कहा कि अब आमजन की परेशानी को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि 24 घंटे में सड़क सुधार की कार्रवाई शुरू नहीं हुई तो आंदोलन सीधे सड़क पर होगा और समस्या का समाधान होने तक विरोध जारी रहेगा। धरने के कारण यदि यातायात प्रभावित होता है तो उसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेश जाटव, उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, महामंत्री संजय गुप्ता, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष नारायण निषाद, मुकेश मिश्रा, गोलू शिवहरे, अशोक मौर्य, शीतल ठाकुर, प्रदीप सिंह, हर्षित मिश्रा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post