*संगठन सृजन कार्यक्रम में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश*


 *संगठन सृजन कार्यक्रम में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं में भरा जोश*


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को कटनी पहुंचे, जहां कांग्रेस के दो दिवसीय संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ, ब्लॉक और मंडल स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह दोबारा कटनी आएंगे और जिले की प्रत्येक विधानसभा में अलग-अलग कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का काम करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार केवल विज्ञापनों के सहारे अपनी उपलब्धियों का प्रचार कर रही है, जबकि जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल है तथा जनता अब बदलाव चाहती है।

पटवारी ने कहा कि दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत जनता के बदले हुए जनादेश का संकेत है। उनके अनुसार जनता ने अपनी सोच को वोट में बदलते हुए भाजपा को करारा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है और पार्टी आगामी चुनावों में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी।

कार्यक्रम में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर जनता के मुद्दे उठाने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।




खबरों के लिए सम्पर्क करे :-8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post