कनवारा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में कार्यक्रम, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प


 

कनवारा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में कार्यक्रम, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस/आशीष चौधरी । मुड़वारा ब्लॉक के कनवारा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति एवं उनके आदर्शों को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरव जरा, ब्लॉक अध्यक्ष सुशील जायसवाल एवं शिवम पांडे सहित कार्यकर्ता और स्थानीयजन शामिल हुए। उपस्थित पदाधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने संघर्ष और नेतृत्व से समाज में जागरूकता पैदा करने का कार्य किया। उनका जीवन युवाओं और समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए सामाजिक एकता और स्वाभिमान का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, जनजागरूकता और समाजहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।






खबरों के लिए सम्पर्क करे :8989601972

Post a Comment

Previous Post Next Post