कोतवाली थाने से चंद कदम दूर मनीषा ऑनलाइन दुकान में चोरी, नकदी-सामान समेत ₹ 54000 का माल पार
कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस /आशीष चौधरी :कोतवाली थाना अंतर्गत कटनी नगर मे चोरी का मामला समाने आया है कोतवाली थाना मे दर्ज हुईं FIR (926/2026)मे पीड़ित ने बताया की मै गायत्रीनगर स्कूल के पास गायत्रीनगर कटनी में रहता हूँ। मेरी मनीषा आनलाइन नाम से आनलाइन की दुकान साधूराम स्कूल के पास है, जिसे मै स्वयं चलाता हूँ। दिनांक 20/08/2026 के रात करीबन 10.30 बजे मै अपनी आनलाइन दुकान में ताला बंद करके घर चला गया था, दिनांक 21/08/2026 को सुबह करीबन 11.00 बजे जब मै अपनी आनलाइन दुकान आकर अपनी दुकान का ताला खोलकर अंदर जाकर देखा तो मेरी दुकान का पूरा समान फैला हुआ था, काउंटर एवं दुकान के ऊपर लगे टीने की छत टूटी हुई थी , एवं मेरी दुकान में रखे दो पेन ड्राइव , एक हार्ड डिक्स 1 tv, एवं नगदी 50000 रूपये जो दुकान में रखे वह नही थे । मुझे लगता है कि 20/08/2026 के रात करीबन 10.30 बजे से दिनांक 21/08/2026 को दिन करीबन 11.00 बजे के बीच कोई अज्ञात चोर मेरी दुकान में लगी टीने की छत को तोडकर मेरी दुकान के अंदर घुसकर दो पेन ड्राइव , एक हार्ड डिक्स 1 tv, एवं नगदी 50000 रूपये कुल कीमती करीबन 54000 रूपये की चोरी कर लिया है। घटना की बात मैने गौरव मोदी एवं कमल वर्मा को बताया हूँ। आज दिनांक 22/08/2026 को थाना रिपोर्ट करने आया हूँ, रिपोर्ट करता हूँ, कार्यवाही की जाए कोतवाली थाना मे आरक्षक अखंड प्रताप के द्वारा अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया व जांच की जा रही है


Post a Comment