*नगर निगम विभाग घोर लापरवाही पहले समग्र आई.डी. फिर ललिता देवी नायक का जन्म प्रमाण–पत्र जारी होते ही ठीक 43 मिनट बाद ही जारी हो गया मृत्यु प्रमाण पत्र*
न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस : आशीष चौधरी के साथ हेमंत सिंह
पढ़े पूरी खबर 👇🏻
कटनी: नगर निगम कटनी की कार्यप्रणाली एक बार फिर संदेह के घेरे में है। पहले शहर की अनुमानित जनसंख्या से अधिक समग्र ID बनाने के प्रकरण ने हड़कंप मचाया था, और अब एक नया मामला सामने आया है, जिसने नगर निगम की लापरवाही और सिस्टम की खामियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है। इस बार नगर निगम की जन्म-मृत्यु शाखा ने हदें पार करते हुए एक महिला का जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के मात्र एक घंटे बाद उसी महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया।
जन्म और मृत्यु—एक ही दिन, एक ही नाम, एक ही दस्तावेज़ क्रमांक
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, नगर निगम मुड़वारा कटनी द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र में ललिता देवी नायक, पिता का नाम गणेश प्रसाद नायक, निवासी रावत गली, गांधी गंज, महात्मा गांधी वार्ड, कटनी का जन्म दिनांक 17 दिसंबर 1994 दर्ज है। प्रमाण पत्र 22 जुलाई 2025 को सुबह 11:43 बजे जारी किया गया। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि सिर्फ 43 मिनट बाद यानी 12:26 बजे उसी महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया। यही नहीं, दोनों प्रमाणपत्रों का पंजीकरण क्रमांक भी 589 है, जिससे यह स्पष्ट है कि एक ही व्यक्ति के नाम पर एक ही दिन में जन्म और मृत्यु दोनों का पंजीकरण कर दिया गया।
क्यूआर कोड और डिजिटल हस्ताक्षरों के बावजूद गड़बड़ी
गौर करने वाली बात यह है कि दोनों दस्तावेजों में QR कोड और डिजिटल हस्ताक्षर भी मौजूद हैं, जो प्रमाणपत्रों की “प्रामाणिकता” की पुष्टि करते हैं। यह मामला दर्शाता है कि किस तरह तकनीकी व्यवस्था और ऑथेंटिकेशन टूल्स के बावजूद मानव लापरवाही और भ्रष्ट मानसिकता से सिस्टम में सेंध लगाई जा रही है।
यह है पुरा मामला..
नगर निगम मुरवारा (कटनी) के दस्तावेज़ क्रमांक 5 एवं 6 के अनुसार:
जन्म प्रमाण पत्र का विवरण: नाम: ललिता देवी नायक पिता का नाम: गणेश प्रसाद नायक
जन्मतिथि: 17 दिसंबर 1994 जन्मस्थान: रावत गली, गांधी गंज, महात्मा गांधी वार्ड, कटनी
पंजीकरण संख्या: 589 प्रमाण पत्र जारी तिथि: 22 जुलाई 2025 अपडेट समय: 22-07-2025, 11:43:55 जारीकर्ता: नगर निगम मुरवारा कटनी
इस प्रमाण पत्र पर क्यूआर कोड और डिजिटल हस्ताक्षर भी हैं, जिससे यह प्रमाणित होता है कि प्रमाण पत्र पूरी तरह से वैध और प्रामाणिक रूप से जारी किया गया।
ठीक 1 घंटे बाद जारी मृत्यु प्रमाण पत्र:
मृतक का नाम: ललिता देवी नायक (उसी पते पर) पंजीकरण संख्या: वही 589 मृत्यु पंजीकरण तिथि: 30 दिसंबर 1994 प्रमाण पत्र जारी तिथि: 22 जुलाई 2025,अपडेट समय: 22-07-2025, 12:26:32 स्थायी पता: रावत गली, गांधी गंज, महात्मा गांधी वार्ड, कटनी
जारीकर्ता: नगर निगम मुरवारा कटनी
यह प्रमाण पत्र भी क्यूआर कोड और डिजिटल हस्ताक्षर सहित जारी किया गया है, जिससे इसकी प्रामाणिकता पुष्ट होती है।
Post a Comment