मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले के 1.53 लाख से अधिक किसानों के खातों में अंतरित की 30.62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले के 1.53 लाख से अधिक किसानों के खातों में अंतरित की 30.62 करोड़ रुपये से अधिक की राशि



कटनी - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मंडला जिले से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के द्वारा मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के तहत कटनी जिले के 1 लाख 53 हजार 126 किसानों के खाते में 30 करोड़ 62 लाख 52 हजार रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित किया।


इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में डिप्‍टी कलेक्‍टर विंकी सिंहमारे उइके की मौजूदगी में यहां उपस्थित किसानों ने मुख्यमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखा और सुना।


*तहसीलवार लाभार्थी किसान*


          मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना के तहत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्‍त बनाने के लिए साल भर में 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्‍यमंत्री श्री यादव ने गुरूवार को जिले के किसानों को वर्ष 2025-26 की द्वितीय किस्त प्रदान की।


          इसमें बड़वारा तहसील के 14 हजार 914 किसानों को 2 करोड़ 98 लाख 28 हजार रूपये की राशि किसानों के खाते में अंतरित की। जबकि ढीमरखेड़ा तहसील के 23 हजार 49 किसानों के खाते में 4 करोड़ 60 लाख 98 हजार रूपये, रीठी तहसील के 20 हजार 263 किसानों के खाते में 4 करोड़ 5 लाख 26 हजार रूपये तथा बहोरीबंद तहसील के 22 हजार 301 किसानों के खाते में 4 करोड़ 46 लाख 2 हजार रूपये एवं स्‍लीमनाबाद तहसील के 14 हजार 704 किसानों के खाते में 2 करोड़ 94 लाख 8 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई।


          इसी प्रकार कटनी ग्रामीण तहसील के 8 हजार 221 किसानों के खाते में 1 करोड़ 64 लाख 42 हजार रूपये और कटनी नगर तहसील के 8 हजार 21 किसानों के खाते में 1 करोड़ 60 लाख 42 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई। वहीं बरही तहसील के 15 हजार 328 किसानों के खाते में 3 करोड़ 65 लाख 6 हजार रूपये की राशि तथा विजयराघवगढ़ तहसील के 26 हजार 325 किसानों के खाते में 5 करोड़ 26 लाख 50 हजार रूपये की राशि मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अंतरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post