तेज रफ्तार कार ने मारी एक्टिवा को टक्कर, दो घायल

 तेज रफ्तार कार ने मारी एक्टिवा को टक्कर, दो घायल


कटनी/न्यूज़ एम पी एक्सप्रेस:रंग नाथ थाना अंतर्गत बरगवा निवासी रमजान पटेल पिता असलम पटेल उम्र 32 वर्ष अपने मित्र भरत प्रसाद पासवान के साथ गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 अक्टूबर 2025 की रात्रि लगभग 12:30 बजे दोनों मित्र अपनी एक्टिवा क्रमांक MP21ZB6753 से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से बरगवा की ओर लौट रहे थे।


जैसे ही वे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ग्राउंड के पास पहुँचे, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार हुंडई वरना कार (क्रमांक MP21M 3333) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी एक्टिवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।


दुर्घटना में रमजान पटेल को दाहिने कंधे, कमर एवं पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि उनके साथी भरत प्रसाद को चेहरे, कंधे और सीने में चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों — अंकुश पांडे एवं शक्ति सिंह — ने टक्कर मारने वाली कार का नंबर नोट कर लिया, जिसके बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल वर्धमान अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post